स्थापना दिवस पर सांसद अजय भट्ट का दावा, उत्तराखंड में तीसरी बार सरकार बनाने को तैयार भाजपा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 47वें स्थापना दिवस को कुमाऊँ संभाग कार्यालय, हल्द्वानी में पूरे उत्साह और संगठनात्मक शक्ति के प्रदर्शन के साथ मनाया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों के लिए मजबूती से काम करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री, सांसद अजय भट्ट और वरिष्ठ पदाधिकारियों के ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और वंदेमातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

Ad

सांसद अजय भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाने और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सरकार की नीतियों को जनकल्याणकारी बताया।

सांसद अजय भट्ट ने विश्वास जताया कि भाजपा सरकार की जन-जन के लिए हितकारी योजनाओं के चलते 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

सांसद अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के त्याग व समर्पण से ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने मूल राजनीतिक संगठन भारतीय जनसंघ के मूल विचार व एजेंडे पर आज भी अनवरत कार्य जारी रखा है जिसके फलस्वरूप ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में धारा 370 का उन्मूलन व अयोध्या जी में भव्य राम मन्दिर का निर्माण प्रशस्त हुआ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है व शीघ्र ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। पार्टी के मूल विचारक पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन व अन्तोदय के विचार का सर्वोपरी मानते हुए भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जनकल्याण की योजनाओं से समाज के अन्तिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड विजय पाकर लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बिष्ट, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, दिनेश आर्य, प्रदीप जनौटी (प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी), जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला (पूर्व मेयर), रंजन बर्गली, जिला महामंत्री, सुमित्रा प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, नितिन राणा, जिला मीडिया प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें