भाजपा में हुई उपेक्षा, हल्द्वानी के समाजसेवी योगेश जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। समाजसेवा के क्षेत्र में बड़ा नाम कमा चुके हल्द्वानी निवासी योगेश जोशी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। बताया जा रहा है कि योगेश जोशी भारतीय जनता पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के हाथों को मजबूत बनाते समाजसेवी योगेश जोशी। प्रेस 15 न्यूज

सोमवार को हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी की सभा के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी योगेश जोशी सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

ऐसे वक्त में जब कांग्रेस के कद्दावर नेता भाजपा का दामन थामने में लगे हैं, ऐसे वक्त में योगेश जोशी जैसे स्वच्छ छवि के लोगों के कांग्रेस से जुड़ने की खबर ने जिले भर में पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास में इजाफा कर दिया है।

बात अगर नैनीताल सीट की करें तो माना जा रहा है कि योगेश जोशी के कांग्रेस से जुड़ने से प्रकाश जोशी की ताकत में भी इजाफा होगा।

बताते चलें कि योगेश जोशी हल्द्वानी में अपने दिवंगत माता पिता की याद में ब्लड बैंक का संचालन करते हैं। जहां से जरूरतमंदों को मुसीबत के समय रक्त मिलने की सुविधा मिलती है। इसके साथ ही योगेश जोशी बुजुर्गों के लिए निशुल्क धार्मिक पर्यटन सेवा का भी संचालन समय समय पर करते रहते हैं।

ऐसे में स्वच्छ छवि के योगेश जोशी का भाजपा छोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन आना कहीं न कहीं कांग्रेस पार्टी के लिए सकारात्मक खबर है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें