यूओयू में गूंजेगा सुर-ताल, ‘प्रातिज्ञ’ में जुटेंगे नामचीन कलाकार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली द्वारा उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के सहयोग से 25 अप्रैल 2026 को हल्द्वानी में “प्रातिज्ञ” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतिष्ठित आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित सीडीएस स्व. जनरल बिपिन रावत बहुद्देशीय सभागार में अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होगा।

इस विशेष कार्यक्रम में प्रदर्शन कला के क्षेत्र के दिग्गज कलाकार अपने अनुभवों और कला-यात्रा को साझा करेंगे। मुख्य वक्ताओं में प्रो. इन्द्रजीत सिंह मोहली, डॉ. पूर्णिमा पाण्डे और डॉ. माधुरी बड़थ्वाल जैसे प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

Ad

इसके अलावा डॉ. बसंती बिष्ट की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को और विशेष बनाएगी।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने कला प्रेमियों, विद्यार्थियों और आमजन से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम का संयोजन अकादमी की ओर से अनुभाग अधिकारी दीपक जोशी द्वारा किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें