महाशिवरात्रि 2025: भोलेनाथ की भक्ति मिलेगी शक्ति

खबर शेयर करें -

Maha shivratri 2025: भोलेनाथ को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए शिवभक्त महाशिवरात्रि के दिन का इंतजार करते हैं। मान्यता है कि इस दिन शिव शंकर की पूजा-अर्चना करने से भक्तों के दुखों का नाश होता है और मन से डर, भय, शोक भी खत्म हो जाते हैं।

धार्मिक ग्रंथों में महाशिवरात्रि को शिव और पार्वती के मिलन का दिन कहा जाता है, इसलिए यह पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण है।

कहते हैं महाशिवरात्रि के पर्व पर भोलेनाथ और देवी पार्वती की उपासना से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और रिश्तों में भी मधुरता बनी रहती है। इस दौरान योग्य वर प्राप्ति के लिए कन्याएं भी निर्जला व्रत रखती हैं।

इस साल 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है। इस तिथि पर श्रवण नक्षत्र और परिध योग बन रहा है। इस योग में भोलेनाथ को बेलपत्र और जल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं।

महाशिवरात्रि भोलेनाथ को बेलपत्र अर्पित किया जाता है। कहते हैं कि समुद्र मंथन के समय कालकूट नाम का विष निकला था। इस विष के प्रभाव से सभी देवता और जीव-जंतु व्याकुल होने लगे थे। इसके बाद पूरी सृष्टि की सुरक्षा के लिए सभी देवताओं और असुरों ने महाकाल की उपासना की और उनसे सुरक्षा की प्रार्थना की।

मान्यता है कि देवताओं और असुरों की प्रार्थना के बाद भगवान शिव ने इस विष को अपनी हथेली पर रखकर ग्रहण कर किया था और विष के प्रभाव से बचने के लिए भोलेनाथ ने अपने कंठ में ही विष को रखा था।

विष के प्रभाव से महादेव का मस्तिष्क गरम हो गया। इस दौरान शंकर जी के मस्तिष्क की गरमी खत्म करने के लिए सभी ने उन पर जल उड़ेलना शुरू कर दिया। इसके साथ ही ठंडी तासीर होने के कारण उन्हें बेलपत्र भी चढ़ाया गया। तभी से भोलेनाथ को जल और बेलपत्र चढ़ाने की परंपरा मानी जाती है।

मान्यता है कि अगर सच्चे भाव और प्रेम से महादेव को बेलपत्र और जल अर्पित किया जाए तो जीवन में सुख-समृद्धि का प्रवेश होता है।

महाशिवरात्रि पूजा मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 26 फरवरी को प्रात: काल में 05:17 से लेकर 06:05 मिनट तक

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06:29 से रात 09 बजकर 34 मिनट तक

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – रात 09:34 से 27 फरवरी सुबह 12 बजकर 39 मिनट तक

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 27 फरवरी को रात 12:39 से सुबह 03 बजकर 45 मिनट तक

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 27 फरवरी को सुबह 03:45 से 06 बजकर 50 मिनट तक

नोट: ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई सूचना की सटीकता के लिए प्रेस 15 न्यूज उत्तरदायी नहीं है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें