महाशिवरात्रि 2026: छोटा कैलाश मंदिर मार्ग पर ट्रैफिक डायवर्जन, वनवे सिस्टम और पार्किंग व्यवस्था

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर छोटा कैलाश मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा 14 व 15 फरवरी को विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी। थाना भीमताल क्षेत्रान्तर्गत वनवे व्यवस्था, मार्ग डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है।

यातायात/डायवर्जन व्यवस्था

Ad

1. अमृतपुर की ओर से आने वाले वाहन
ग्राम पंचायत गेट बानना तिराहा (लामजाला तिराहा) से वाहनों को डायवर्ट कर धूरा तिराहा होते हुए ओपन थिएटर पार्किंग तक भेजा जाएगा।
वहां से श्रद्धालु पैदल मंदिर जाएंगे।
वापसी में वाहन भटेलिया गांव से लामजाला तिराहा होकर अमृतपुर गेट की ओर जाएंगे।

2. भीमताल की ओर से आने वाले वाहन
जंगलिया गांव से धूरा तिराहा होते हुए ओपन थिएटर पार्किंग तक पहुंचेंगे।

दर्शन के बाद वापसी में वाहन वनवे व्यवस्था के तहत भटेलिया गांव लामजाला तिराहा धूरा तिराहा अथवा अमृतपुर गेट होते हुए भीमताल की ओर जाएंगे।

3. भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
अमृतपुर गेट से छोटा कैलाश मार्ग की ओर सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

4. टैम्पो व ई-रिक्शा पर रोक
काठगोदाम से अमृतपुर की ओर टैम्पो एवं ई-रिक्शा वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

5. चारपहिया वाहनों पर रोक
ओपन थिएटर बैरियर से छोटा कैलाश मार्ग पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।

6. पार्किंग प्रबंधन
पार्किंग स्थल भरने की स्थिति में वाहनों को मुख्य मार्ग से पीछे की ओर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर क्रमबद्ध रूप से पार्क कराया जाएगा। गलत स्थान पर खड़े वाहनों को यातायात बाधित होने पर क्रेन के माध्यम से हटाया जाएगा।

पार्किंग व्यवस्था

चारपहिया वाहन

डाक बंगला पार्किंग

ओपन थिएटर पार्किंग

दुपहिया वाहन

1. गिरीश मोटर साइकिल पार्किंग (प्रथम)

2. भास्कर चन्द्र पलडिया मोटर साइकिल पार्किंग (द्वितीय)

3. हनुमान मंदिर पैदल मार्ग तिराहा बैरियर (तृतीय)

4. शिवा मोटर साइकिल पार्किंग (चतुर्थ)

जनहित में अपील

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि पार्किंग स्थलों की सीमित क्षमता एवं सड़क की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए यथासंभव सार्वजनिक छोटे वाहनों एवं दुपहिया वाहनों का प्रयोग करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें