मंत्री बनकर अपनों के बीच पहुंचे कैड़ा, स्वागत में छलका पहाड़ का स्नेह और उम्मीद

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड के शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र भीमताल पहुंचे। इस दौरान अमृतपुर, भीमताल बाजार, खुटानी, चाफी, मटियाल, पदमपुरी और धारी सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया।

कैबिनेट मंत्री के स्वागत में जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां कार्यकर्ताओं और जनता ने गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और जश्न का माहौल देखने को मिला।

Ad

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भीमताल विधानसभा के सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ही उन्हें दोबारा विधानसभा में प्रतिनिधित्व करने और अब मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है और वह पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्यों को तेज किया जाएगा और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

कैड़ा ने यह भी विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा, ताकि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा और गति मिल सके।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें