82 किसानों को 70.50 लाख ₹ का ब्याजमुक्त ऋण

खबर शेयर करें -

चम्पावत, प्रेस 15 न्यूज। सहकारिता विभाग की ओर से बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति चम्पावत के परिसर में आयोजित वृहद किसान ऋण मेले में 82 किसानों को विभिन्न कार्यों के लिए 70 लाख 50 हजार रुपये का ब्याजमुक्त ऋण वितरित किया गया। मेले का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा और नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

समिति अध्यक्ष मंजू शाह की अध्यक्षता और भइयू बोहरा के संचालन में हुए कार्यक्रम में अपर जिला सहकारिता अधिकारी सुभाष गहतोड़ी ने सहकारिता की अवधारणा पर विस्तार से जानकारी दी।

Ad

उन्होंने कहा कि सरकार सहकारिता के माध्यम से कृषि, बागवानी, दुग्ध उत्पादन, मत्स्य पालन और सब्जी उत्पादन जैसे कार्यों के लिए बिना ब्याज ऋण दे रही है, जिससे किसान अपनी आय बढ़ाकर सम्मानजनक जीवन जी सकते हैं। जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक आनंद प्रकाश ने बैंक की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी।

मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में किसानों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

डॉ. वैशाली शाह, केएमवीएन के निदेशक रोहित बिष्ट और सभासद नंदन सिंह तड़ागी ने भी विचार रखे। वक्ताओं ने किसानों से ऋण का सही उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सहकारी समितियां उनके हर काम में पूरा सहयोग करेंगी।

इससे पहले समिति सचिव हरीश जोशी, कोट अमोड़ी के ललित चौड़ाकोटी, धूरा के तुलसी भट्ट, सीमियां के हरीश मथेला, सिप्टी के कृष्णा भट्ट, चम्पावत के महेश बोहरा, हरटोला के खीम सिंह कुंवर, एडीओ गौरव शर्मा, सुंदर सिंह, चंद्रशेखर मौनी, सूरज जोशी, अनिल भट्ट और संजय सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के डीजीएम आरपी डोभाल और संगीत सिंह भी मौजूद रहे।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें