चंपावत: (दुःखद) एक घर की लाडली चली गई, दूसरे घर की ममता… दो परिवारों को उम्रभर का दर्द दे गया 18 नवंबर

खबर शेयर करें -

चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। जिले में 18 नवंबर को हुई दो अलग-अलग घटनाओं ने दो परिवारों को कभी न भरने वाला जख्म दे दिया। पाटी के खुटेली गांव में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पंचाई गांव में घास काटने गई 48 वर्षीय महिला की खाई में गिरने से जान चली गई। दोनों घटनाओं से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पाटी थाना क्षेत्र के खुटेली गांव निवासी रंजना उर्फ रेनू (20) की मौत की सूचना मंगलवार शाम करीब सात बजे पुलिस को मिली। सूचना पर पुलिस टीम करीब 35 किलोमीटर की दूरी तय कर गांव पहुंची। युवती अपने कमरे में मृत अवस्था में मिली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

Ad

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर युवती का अपने ताऊ जगदीश से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसको लेकर आए दिन कहासुनी और गाली-गलौज होती थी। युवती के पिता राजेंद्र सिंह महरा गुजरात में नौकरी करते हैं, जबकि भाई भी बाहर रहता है। रंजना अपनी मां और बहन के साथ गांव में रहती थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, चंपावत से करीब 37 किलोमीटर दूर पंचाई गांव में रेखी देवी (48), पत्नी केदार सिंह गौड़, एक अन्य महिला के साथ घास काटने गई थीं। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरीं। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के बाद 19 नवंबर को स्थानीय श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।

एक ही दिन हुई इन दो घटनाओं ने पहाड़ के दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। एक परिवार ने अपनी जवान बेटी को खो दिया, तो दूसरे परिवार से घर-परिवार की जिम्मेदारियां निभाने वाली महिला हमेशा के लिए बिछुड़ गई। दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें