हल्द्वानी के युवा पत्रकार सुमित जोशी को मिलेगा जेम्स ऑगस्टस हिकी पुरस्कार, छत्तीसगढ़ में होंगे सम्मानित

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इंटेलेक्चुअल सोसाइटी ऑफ मीडिया प्रोमोटर्स ने प्रेस विरासत सम्मान के लिए नामों की घोषणा कर दी है। पुरस्कार के लिए देशभर से मीडिया, साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े करीब 30 प्रोफेशनल्स का चयन किया गया है।

इसमें हल्द्वानी के युवा पत्रकार सुमित जोशी को जेम्स ऑगस्टस हिकी पुरस्कार के लिए चुना गया है। अगले वर्ष पांच और छह अप्रैल को छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित संकल्प संस्कार समारोह उन्हें राष्ट्रीय अवार्ड दिया जाएगा।

मीडिया प्रमोटर्स की सूची में इस वर्ष उत्तराखंड से राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित होने वाले वह एकमात्र पत्रकार हैं।

इधर, प्रेस विरासत सम्मान के लिए सुमित जोशी के नाम की घोषणा के बाद हल्द्वानी और जिले के पत्रकारों के साथ साथ बुद्धिजीवियों की ओर से उन्हें बधाई मिल रही हैं।

सुमित जोशी वर्तमान में दैनिक जागरण हल्द्वानी में बतौर सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। इससे पूर्व हिन्दुस्तान हल्द्वानी, अमर उजाला नैनीताल में भी सेवाएं दे चुके हैं। रामनगर के रहने वाले सुमित जोशी करीब आठ वर्ष से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्तमान में देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय देहरादून से जनसंचार में पीएचडी भी कर रहे हैं।

यह भी जानिए

भारत में जेम्स ऑगस्टस हिकी ने आधुनिक पत्रकारिता की नींव रखी थी। उन्होंने साल 1780 में कलकत्ता जनरल एडवरटाइज़र के साथ मिलकर भारत का पहला अखबार बंगाल गजट शुरू किया था। यह अखबार सिर्फ दो साल तक चला और 1782 में ब्रिटिश प्रशासन ने राज की मुखर आलोचना के कारण इसे जब्त कर लिया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें