भदयूनी गांव बना सेवा का साक्षी… समाजसेवी गुंजन तिवारी ने बच्चों को दिया शुद्ध पानी, गुरु से लिया आशीर्वाद

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। समाज सेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि जमीन पर किए गए कार्यों से पहचान बनाती है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक सरोकारों को लेकर लगातार सक्रिय पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के संस्थापक गुंजन तिवारी एक बार फिर अपने सेवा कार्यों को लेकर चर्चा में हैं।

गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना, बच्चों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना और युवाओं को नई दिशा देने का उनका अभियान लगातार विस्तार पा रहा है।

Ad

इसी क्रम में बुधवार को समाजसेवी गुंजन तिवारी काठगोदाम क्षेत्र के भदयूनी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भदयूनी एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय भदयूनी को वॉटर फिल्टर भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और स्वस्थ बच्चे ही समाज का उज्ज्वल भविष्य हैं।

गुंजन तिवारी का जनसेवा अभियान केवल शिक्षा और स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वे ब्याज मुक्त ऋण योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं।

वहीं युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के लिए उनका “नशा छोड़ो, खेल से नाता जोड़ो” अभियान भी लगातार लोगों का समर्थन प्राप्त कर रहा है। इस अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में खेल किट और खेल उपकरण वितरित किए जा रहे हैं, ताकि युवा खेलों से जुड़ें, स्वस्थ रहें और नशे से दूर रहें।

पिछले कुछ समय से पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, सामाजिक सहयोग और युवाओं के हित में लगातार चलाए जा रहे इन सेवा प्रकल्पों ने क्षेत्र में गुंजन तिवारी की अलग पहचान बनाई है। यही वजह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में उनके कार्यों की चर्चा लगातार बढ़ रही है।

वहीं, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समाजसेवी गुंजन तिवारी ने परम पूज्य व्यास कपिल देव जी महाराज के आवास पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान धर्म, समाज और सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि गुरु का आशीर्वाद ही सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी प्रेरणा है।

कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा, गोपाल जलाल और गिरीश पढ़ालनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लगातार जनसेवा, युवाओं के बीच बढ़ती सक्रियता और सामाजिक अभियानों के चलते गुंजन तिवारी की पहचान कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में लगातार मजबूत होती दिख रही है। क्षेत्र में उन्हें लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हैं और कई लोग उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के संभावित दावेदारों में एक उभरते हुए चेहरे के रूप में देख रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें