Haldwani: मिठाई बांटी, देश के भविष्य को दी बड़ी सीख, HN इंटर कॉलेज में रेडा की पहल ने जीता दिल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आजादी का जश्न जब नई पीढ़ी के बीच देशभक्ति, त्याग और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ मनाया जाए, तो उसका उत्साह और भी खास हो जाता है।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिन्यूबल एनर्जी डेवलपमेंट एसोसिएशन (रेडा) ने हल्द्वानी-रामपुर रोड स्थित हरिदत्त नित्यानंद इंटर कॉलेज (HNIC) में पहुंचकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। बच्चों को मिठाई वितरित करने के साथ ही उन्हें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश के भविष्य को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।

Ad

इस दौरान रेडा कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष पंकज जोशी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए देशभक्ति, प्रेम, आदर, सद्भाव और नैतिकता को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए विद्यार्थियों से उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने की अपील की।

पंकज जोशी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वाले वीरों ने अपना सर्वस्व राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि वह अपनी मेहनत, ईमानदारी और प्रतिभा से देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रप्रेम केवल नारों तक सीमित न रहे, बल्कि उनके व्यवहार और कार्यों में भी दिखाई देना चाहिए।

उन्होंने भारत की ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती ताकत का उल्लेख करते हुए कहा कि देश सौर ऊर्जा एवं नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है। हमारा लक्ष्य ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना है, ताकि भारत किसी अन्य देश पर निर्भर न रहे और एक मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में दुनिया के सामने अपनी पहचान और मजबूत करे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मिठाई वितरण के साथ मिले प्रेरणादायी संदेश ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को एक अलग ही अर्थ दे दिया। बच्चों को यह संदेश दिया गया कि आज उन्हें जो आजादी मिली है, वह लाखों देशवासियों के संघर्ष और बलिदान की देन है और अब इस आजादी को मजबूत, समृद्ध एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में लगाना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह सामंत, रेडा की ओर से सचिव प्रदीप सिंह नेगी, सह सचिव सोबन सिंह मनराल, नवीन चंद्र पांडेय समेत कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें