हल्द्वानी: मेधावी विद्यार्थियों के साथ गुरुजनों का सम्मान, यूं हीं नहीं है खास हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जिस तरह से किसी इमारत की जिंदगी उसकी बुनियाद पर निर्भर होती है, ठीक उसी तरह बच्चों के सफल भविष्य में विद्यालय के गुरुजनों का अहम रोल होता है।

हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा स्थित हरगोविन्द सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का इतिहास भी कुछ ऐसा ही है जहां बच्चों के उज्जवल भविष्य की खातिर गुरुजन दिनरात जुटे रहते हैं। नतीजा हर साल मेरिट सूची में विद्यार्थी अपना नाम दर्ज कराते हैं।

यह भी देखें : 

आज शनिवार को विद्यालय में मेधावी छात्र- छात्रा और अध्यापक- अध्यापिका सम्मान समारोह 2024 के आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि इन्द्र मोहन विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल, मुख्य वक्ता कृष्णानन्द चौबे उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखण्ड, अध्यक्ष सुरेश पाण्डे, विद्यालय के प्रबन्धक विवेक कश्यप, कोषाध्यक्ष योगेश जोशी, उपाध्यक्षा गंगा जोशी, मंगत राम सम्भाग निरीक्षक शिशु शिक्षा समिति उत्तराखण्ड, जितेन्द्र जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हल्द्वानी और अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

यह भी देखें : 

विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट किए। विद्यालय प्रबन्ध समिति के द्वारा हाईस्कूल/ इण्टरमीडिएट इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 की मैरिट में स्थान प्राप्त मेधावी छात्र छात्राओं को नगद धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इण्टरमीडिएट में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा कंचन जोशी को 21 हजार ₹ और बबीता, मौहम्मद शोएव, मोहित शर्मा को 11 हजार₹ तथा हाईस्कूल में प्रदेश में 7वीं व जिले में प्रथम प्राप्त करने वाली छात्रा दीक्षा पन्त को 15 हजार ₹ तथा अंकिता बिष्ट, भावना बिष्ट, रत्नेश काण्डपाल, ममता जोशी, प्रियांशी बिष्ट व प्रियंका नगरकोटी सभी को समान रूप से 11 हजार ₹ की नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र दिए गए।

विद्यालय प्रबन्ध समिति के द्वारा निरन्तर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ आचार्य – आचार्याओं को भी 5100 ₹ की नगद धनराशि तथा प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये। साथ ही विषय में शत् प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आचार्य – आचार्याओं को भी सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता कृष्णानन्द चौबे ने छात्र छात्राओं और विद्यालय परिवार को बधाई और शुभकामनाऐं दीं। कार्यक्रम का सफल संचालन धर्मानन्द काण्डपाल और दिनेश चन्द्र पाठक ने किया।

यह भी देखें : 

कार्यक्रम में विद्यालय प्रबन्ध समिति के सम्मानित सदस्य रमेश चन्द्र सिंह धपोला, बीडी जोशी, गिरीश चन्द्र काण्डपाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य खीम सिंह बिष्ट, उप प्रधानाचार्य जगदीश चन्द्र परगाई, धर्मानन्द काण्डपाल, जगदीश चन्द्र उपाध्याय, हेम चन्द्र बेलवाल, मोहन चन्द्र शर्मा, मनोज कुमार परगाई, कविता जोशी, डॉ. प्रकाश बहुगुणा, हेम चन्द्र गुरूरानी, आलोक कुमार सक्सेना, गोकुल पन्त, इंद्रा तिवारी, विशन सिंह राठौर, राधा बिष्ट, नरेन्द्र सिंह रावत, तनुजा पाण्डे, जीवन चन्द्र सनवाल, दीपा तिवारी, सीमा बोरा, नीरज कुमार मठपाल, भावना मिश्रा, योगेश सिंह मेहरा, अभिषेक शर्मा, ललित मोहन तिवारी, महेन्द्र सिंह, निधि बिष्ट, सुरेश राम, चन्द्रा मेलकानी, दीपा जोशी, पूजा पाण्डे, त्रिभुवन सिंह बोरा, मुकेश चन्द्र पाण्डे, हेमलता पन्त, हरीश सिंह देवडी, कृष्ण कुमार उपाध्याय समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें