हल्द्वानी: स्वर संगम में निधि स्मृति संगीत नृत्य प्रतियोगिता संपन्न, बाल कलाकारों ने मोहा सबका मन, जीते पुरस्कार

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। स्वर संगम संगीत संस्थान की ओर से बाल कलाकारों के उत्साहवर्धन लिए शुक्रवार को शास्त्रीय संगीत व नृत्य की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रसिद्ध रंगकर्मी हेमन्त जोशी ने प्रतियोगिता के निर्णायक शास्त्रीय गायिका कु.ज्योति दास व तबला वादक रणविजय सिंह का पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।

स्वर संगम संगीत संस्थान के आचार्य हरीश चंद्र पंत ने बताया कि प्रसिद्ध सादरा गायक स्व. पं. जीसी उप्रेती की पौत्री व डा. रवि प्रकाश उप्रेती (पूर्व उपनिदेशक उच्च शिक्षा उत्तराखंड) की सुपुत्री कु. निधि की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन, की-बोर्ड, वायलिन, बांसुरी, तबला व कथक नृत्य के बाल कलाकारों द्वारा शास्त्रीय संगीत की बेजोड़ प्रस्तुतियां दी। प्रतियोगिता का संचालन मोहन वीणा वादक दिनेश चन्द्र पंत ने किया।

आचार्य हरीश चंद्र पंत, डा.मुकेश चंद्र पंत और रेनू तिवारी के निर्देशन तैयार बाल कलाकारों के लिए आयोजित प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस तरह रहा।

शास्त्रीय गायन :

तनिष्क भट्ट -प्रथम पुरस्कार, नमन हरबोला- द्वितीय पुरस्कार, विहान जोशी-तृतीय पुरस्कार 

स्वर वाद्य:

आहना सचदेव (बांसुरी):प्रथम पुरस्कार, पूर्वी शर्मा(बांसुरी): द्वितीय पुरस्कार, गायत्री रिखाड़ी (बांसुरी): तृतीय पुरस्कार

तबला वादन:

दीक्षित भट्ट: प्रथम पुरस्कार

कथक नृत्य:

अरुणिमा कश्मीरा: प्रथम पुरस्कार, भाविका फुलारा: द्वितीय पुरस्कार, तबला संगति चन्द्रादित्य सती द्वारा की गई।

स्वस्तिका जोशी (वायलिन), देवांश (की बोर्ड) तथा अयांश, हिमांक, रक्षिता और यशस्वी को सराहना पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिए गए।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें