हल्द्वानी: APS में गूंजा कारगिल के अमर वीरों का गौरव… जिनकी शहादत से आज भी शान से लहराता है तिरंगा

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जो राष्ट्र अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद रखता है, वही भविष्य में और अधिक मजबूत बनकर उभरता है। इसी भावना के साथ आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल, लामाचौड़ में शनिवार को कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और देशभक्ति के उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले कारगिल के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह संदेश दिया कि मातृभूमि की रक्षा करने वाले सैनिकों का त्याग सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

Ad

विशेष प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण, विचार एवं कारगिल विजय दिवस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति तथा भारतीय सेना के शौर्य, साहस और बलिदान के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।

विद्यालय के प्रबंधक भुवन चंद्र उपाध्याय ने कहा कि कारगिल के वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर यह सिद्ध कर दिया कि राष्ट्र सर्वोपरि है। नई पीढ़ी को उनके त्याग, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा की भावना को अपनाना चाहिए। यही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निष्ठा और ईमानदारी के साथ पालन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और कारगिल के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें