पीएम मोदी ने सुनी सीमांत गांवों की कहानी… नैनीताल के युवाओं ने साझा किए जमीनी अनुभव

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के माय भारत द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम (VVVP) के अंतर्गत देश के 245 जनपदों से चयनित 403 युवा प्रतिभागियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सायं 4:30 बजे द्विपक्षीय वर्चुअल संवाद किया।

इस संवाद का उद्देश्य प्रतिभागियों के अनुभव जानना तथा सीमांत क्षेत्रों के विकास, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत @2047 के संकल्प में युवाओं की भूमिका पर चर्चा करना था।

Ad

उल्लेखनीय है कि विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम का आयोजन 3 जून से 30 जून 2026 तक लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के सीमावर्ती गांवों में किया गया, जिसमें प्रतिभागी युवाओं ने स्थानीय परिवारों के साथ रहकर ग्राम सभा में सहभागिता, ग्राम सर्वेक्षण, सामुदायिक गतिविधियों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास से जुड़े विभिन्न अनुभव प्राप्त किए।

जनपद नैनीताल से विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागी युवराज सिंह एवं पीयूष हरबोला ने इस वर्चुअल संवाद में सहभागिता की। उनके साथ माय भारत के 20 पोर्टल पंजीकृत स्वयंसेवक भी एनआईसी सेंटर, जिला कलेक्ट्रेट, नैनीताल में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन, नैनीताल, माय भारत, नैनीताल तथा राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC), नैनीताल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संवाद के उपरांत प्रतिभागियों एवं स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम को अत्यंत प्रेरणादायी बताते हुए सीमांत क्षेत्रों के विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें