28 जनवरी से 14 फरवरी तक 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी तैयार, इन 07 खेलों का बनेगा गवाह

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्टस काम्लैक्स स्टेडियम गौलापार में पूर्व निर्मित क्रिकेट मैदान में फुटबाल मैदान के निर्माण लागत 288.06 लाख और अन्तर्राष्ट्रीय हल्द्वानी स्पोर्टस काम्पलैक्स स्टेडियम के निर्माण लागत 1510.93 लाख की योजनाओं का लोकार्पण किया।

देखें वीडियो Super Exclusive: राष्ट्रीय खेलों के लिए हल्द्वानी का अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम तैयार

इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल में किक मारकर उत्साह भी भरा। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से न सिर्फ उत्तराखण्ड मेें खेलों को बढावा मिलेगा बल्कि देशभर में प्रदेश की एक अलग पहचान बनेगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसे उत्तराखंड के लिए गेम चेंजर बताते हुए कहा कि यह आयोजन प्रदेश के खेल और पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर, मशाल और एंथम भी उत्तराखंड की संस्कृति और  प्राकृतिक धरोहर को प्रदर्शित करते हैं। शुभंकर मौली, सदानीरा गंगा और ब्रह्म कमल जैसे प्रतीकों को शामिल कर इस आयोजन को राज्य के लिए और भी खास बनाया गया है।

मंत्री आर्या ने कहा 38वें राष्ट्रीय खेल 28 जनवरी से 14 फरवरी के मध्य होने जा रहे है। उन्होने हल्द्वानी में कुल सात खेल होंगे जिसमें खो-खो, स्वीमिंग, फेंसिग, फुटबाल, ताइक्वांडो, माडर्न पेटाथलॉन तथा टाइथलॉन मुख्य खेल हैं।

उन्होंने कहा कि खिलाडियों को फुटबाल एवं स्पोटर्स कालेज की काफी आवश्यकता थी जिसका आज लोकार्पण कर खिलाडियों को समर्पित किया गया जिससे हमारे खिलाडियों को अच्छे संसाधन उपलब्ध होंगे और वे खेल मेें एक नई ऊंचाईयो की ओर कदम रखेंगे।

रेखा आर्या ने कहा यह एक ऐतिहासिक कदम प्रदेश के लिए है। प्रदेश सभी जनपदों में लगभग खेलों का आयोजन किया जा रहा है। 38वेें नेशनल गेम में हमें प्रथम पांच के अलावा प्रथम आना होगा। इसी लक्ष्य से कार्य करना होगा। हमें पूरे जूनन के साथ इस कार्य को करना होगा। उन्होंने कहा इससे प्रोत्साहित होकर हमारे आने वाले खिलाडियों को एक अच्छी शुरूआत मिलेगी।

कार्यक्रम में उपनिदेशक खेल राशिका सिद्विकी, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी समेत खिलाडी प्रशिक्षक मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें