Haldwani: डहरिया में नियमों को ठेंगा दिखाकर चल रहा था नशा मुक्ति केंद्र, जांच में खुली पोल (Video)

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में अनियमितताओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

इससे पहले भी कई केंद्रों में नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आ चुके हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को डहरिया स्थित “नई पहचान नशा मुक्ति केंद्र” के औचक निरीक्षण के दौरान एक बार फिर गंभीर लापरवाही और नियमों की अनदेखी उजागर हुई।

Ad

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पुलिस, चिकित्सा विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड, ऑन-कॉल डॉक्टर की उपलब्धता, वेंटिलेशन व्यवस्था तथा औषधि स्टॉक रजिस्टर सहित कई व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं पाई गईं।

Video: 

निरीक्षण में सामने आई खामियों को गंभीरता से लेते हुए चिकित्सा विभाग को संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में हल्द्वानी क्षेत्र के कई नशा मुक्ति केंद्रों में भी अनियमितताएं सामने आ चुकी हैं। लगातार सामने आ रहे मामलों ने इन केंद्रों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें