अल्मोड़ा जिले में थम नहीं रहा जंगल की आग का कहर, आज आफत में आई 17 बच्चों की जान  

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा, प्रेस 15 न्यूज। अल्मोड़ा जिले में जंगल की आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार दोपहर शहर के नजदीक बख गांव में स्थित शिशु और नारी निकेतन के पास जंगल की आग पहुंच गई। जिससे हड़कंप की माहौल बन गया। किसी तरह कर्मचारी और 17 बच्चे किसी तरह सुरक्षित जगह पहुंचे।

आग इतनी भीषण थी कि फायर सर्विस की टीम को इस पर काबू पाने के लिए नौ हजार लीटर पानी खर्च करना पड़ा। किसी तरह बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

फायर सर्विस टीम की दो घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका, तब जाकर बच्चों और कर्मियों ने संस्थान के भीतर प्रवेश किया। और आसपास रह रहे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।

बख गांव में संचालित शिशु और नारी निकेतन में बच्चे, महिलाएं और कर्मियों समेत 40 से अधिक लोग रहते हैं।

बताते चलें कि इस बार फायर सीजन में अब तक वनाग्नि से अल्मोड़ा जिले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बिनसर अभयारण्य स्थित गैराड़ के जंगल में आग बुझाने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जबकि चार वन कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स पहुंचाया गया था।

इनमें से एक वन कर्मी की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मृतकों में वन विभाग के स्थाई, अस्थाई कर्मचारी और पीआरडी जवान शामिल हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें