मुख्यमंत्री धामी के गृह जिले उधमसिंह नगर के डीएम को फेयरवेल पार्टी के बजाय मिला 03 महीने का सेवा विस्तार

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर, प्रेस 15 न्यूज। जो अब तक देश के दूसरे राज्यों में होता आया है वो अब उत्तराखंड में ही हो रहा है। एक तरफ उधमसिंह नगर जिले का सरकारी अमला बड़े साहब को विदाई दें या न दें की उपापोह में था और दूसरी तरफ साहब के सेवा विस्तार का आदेश आ गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गृह जिले उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी उदयराज को सेवा विस्तार मिला है। यह तो आप जानते ही हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पैतृक आवास उधमसिंह नगर जिले के खटीमा शहर में है।

जिलाधिकारी उदयराज शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे थे। यानी फेयरवेल पार्टी के बजाय उन्हें तीन महीने के सेवा विस्तार का गिफ्ट मिला। साफ है कि कुछ तो बात है डीएम उदयराज में। अब क्या खास बात है यह आपको बेहतर उधमसिंह नगर जिले के लोग ही बेहतर बता सकते हैं।

अपर मुख्य सचिव कार्मिक ने डीएम के सेवा विस्तार की पुष्टि की है। डीएम उदयराज अभी तीन महीने और डीएम के तौर पर ऊधमसिंह नगर जिले में सेवाएं दे सकेंगे।

डीएम उदयराज सिंह को सेवा विस्तार मिलेगा या नहीं, इस बात की चर्चाएं ऊधमसिंह नगर में लंबे समय से चल रही थी। अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक कयास लगा रहे थे। दबी जुबान से सभी मान रहे थे कि डीएम को सेवा विस्तार मिलकर रहेगा। अब वो इतने यकीन से ऐसा क्यों कह रहे थे, ये तो डीएम साहब ही बेहतर बता सकते हैं।

ऐसे में ठीक सेवानिवृत्ति के दिन जहां विदाई होनी थी, डीएम उदयराज को शासन से सेवा विस्तार का गिफ्ट मिला। ऐसे में एक बात तो साफ है कि शासन और मुख्यमंत्री तक डीएम उदयराज की मज़बूत पकड़ है।

हालाकि कुछ लोग कह रहे हैं कि एक दिन पहले शासन ने राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुशील कुमार पर भी मेहरबान हुआ था। ऐसे में डीएम उदयराज पर भी मेहरबान हो गया, इसमें क्या नई बात है।

हम तो यही उम्मीद करेंगे कि डीएम उदयराज की कार्यशैली तो शासन को भा गई है, अब आम जनता को भी शासन के इस फैसले का लाभ मिले यानी डीएम उदयराज के फैसलों से उधमसिंह नगर की जनता के सुविधाओं में भी विस्तार हो। डीएम साहब के साथ उधम सिंह नगर की जनता को शुभकामनाएं…

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें