चम्पावत: उप प्रधान चुनाव की उल्टी गिनती शुरू, 312 रिक्त पदों के लिए मतदान पार्टियां रवाना

खबर शेयर करें -

चम्पावत, प्रेस 15 न्यूज। जनपद चम्पावत में ग्राम पंचायतों के रिक्त उप प्रधान पदों के चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को चारों विकासखंडों के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए मतदान पार्टियों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया।

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

Ad

जनपद के चारों विकासखंडों में कुल 312 रिक्त उप प्रधान पदों पर चुनाव कराया जाएगा। इनमें चम्पावत में 113, पाटी में 84, लोहाघाट में 67 और बाराकोट में 48 पद शामिल हैं। सभी विकासखंड अधिकारियों ने अपने-अपने मुख्यालयों से मतदान दलों को रवाना किया।

मतदान से पहले निर्वाचन अधिकारियों, सहायक निर्वाचन अधिकारियों (RO/ARO) और मतदान कर्मियों को मास्टर ट्रेनरों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बैलेट पेपर, मतपेटी की तैयारी, नामांकन प्रक्रिया, चुनाव चिन्ह आवंटन और मतदान से जुड़ी सभी औपचारिकताओं की जानकारी दी गई।

इसके बाद मतदान सामग्री का वितरण किया गया। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को सुबह नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन दाखिल, जांच, नाम वापसी और चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

इसके तुरंत बाद शाम 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और कार्य पूर्ण होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ही निर्धारित निर्वाचन अधिकारियों की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।

(गणेश दत्त पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार लोहाघाट से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें