भीमताल: बीडीसी बैठक में जनसमस्याओं पर गरमाया माहौल, सीडीओ ने दिए मौके पर निरीक्षण के आदेश

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। भीमताल ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे ने जिला स्तरीय अधिकारियों को क्षेत्र में जाकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

बैठक में ब्लॉक प्रमुख डॉ. बिष्ट ने शिक्षा विभाग को बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को पुनः संचालित करने के निर्देश दिए। इस पर सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।

Ad

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में पेयजल की खराब स्थिति, मोटर मार्गों पर डामरीकरण, बजून-अधोड़ा मोटर मार्ग की मरम्मत, मलुवा ताल में लंबे समय से लंबित मोटर मार्ग की मांग, ग्राम खमारी में लो वोल्टेज की समस्या और पंचायत घर में विद्युत कनेक्शन की मांग प्रमुखता से उठाई।

सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए। वहीं ब्लॉक प्रमुख ने भीमताल क्षेत्र में अधूरे पड़े सड़क निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया, कनिष्ठ प्रमुख रागिनी आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य सावित्री शर्मा, अंकित आर्य, मोहित कुमार, देवेश कुमार, गीता आर्य, उमा देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा ग्राम प्रधान लक्ष्मण गंगोला, प्रेमा मेहरा, जया बोहरा, राधा कुल्याल, लीला देवी, दीपा देवी, प्रदीप कुमार, इंदर मेहता, मनोज चनौतिया, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, डीपीआरओ सुरेश बेनी, मुख्य उद्यान अधिकारी, कृषि अधिकारी, पशुपालन, समाज कल्याण, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और विद्युत विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें