उत्तराखंड मौसम अपडेट: 12 जून से उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार, 20 जून से झमाझम बारिश

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। मानसून के इंतजार के बीच इन दिनों उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान है। राहत की बात यह है कि दो दिन बाद प्री मानसून शुरू हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 जून से उत्तराखंड में मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

पंतनगर कृषि विवि के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. आरके सिंह के अनुसार, 11 जून दोपहर तक गर्मी रहेगी, रात से मौसम बदल जाएगा। 12 जून से 14 जून तक प्री मानसून की बारिश रहेगी। 20 जून को उत्तराखंड में मानसून आ जाएगा। इस समय नमी 36 प्रतिशत पहुंच चुकी है और पूर्वी हवाएं चलने से नमी ज्यादा रहती है जिसमें मौसम में तापमान बढ़ने से उमस बढ़ जाती है।

Ad

हल्द्वानी में दिन के साथ रात का पारा राजधानी देहरादून से भी ज्यादा पहुंच चुका है। हल्द्वानी का अधिकतम दो डिग्री बढ़कर 39 और न्यूनतम 28.6 डिग्री वहीं देहरादून का अधिकतम 38.7 और न्यूनतम 25.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा है। मुक्तेश्वर का तापमान दो डिग्री बढ़कर 26.2 और न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें