नैनीताल प्रशासन का बड़ा फैसला: जानिए क्यों बढ़ा दी गई भीमताल- चाफी- धानाचूली मार्ग बंद रखने की तारीख

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। अगर आप अगले कुछ दिनों में हल्द्वानी से भीमताल – मुक्तेश्वर-धानाचूली की खूबसूरत वादियों की तरफ रुख करने की योजना बना रहे हैं, तो रुकिए। आपकी एक अनजानी गलती आपकी पूरी यात्रा का मजा किरकिरा कर सकती है और आपको घंटों रास्ते में फंसे रहने पर मजबूर कर सकती है।

दरअसल, पहाड़ों के एक सबसे व्यस्त और मुख्य मार्ग पर प्रशासन ने अचानक बड़ा फैसला लेते हुए ट्रैफिक पाबंदी की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। त्योहारों की भारी भीड़ और पर्यटकों की आवाजाही के बीच सड़क सुधार का काम बीच में ही अटक जाने के कारण यह कदम उठाना पड़ा है।

Ad

अगर आप बिना तैयारी के निकले, तो आपको बीच रास्ते से ही वापस लौटना पड़ सकता है। जानिए, 2 नवंबर तक आखिर किस रूट पर लगा है यह ट्रैफिक ब्रेक, रोजाना कौन-से 5 घंटे यह रास्ता पूरी तरह बंद रहेगा और आपको किस वैकल्पिक (डायवर्जन) रास्ते का इस्तेमाल करना होगा…

जानकारी देते हुए प्रभारी जिलाधिकारी/अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल ने बताया कि भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के चलते यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

लोक निर्माण विभाग की मांग पर जिला प्रशासन ने मार्ग पर यातायात बंद रखने की अवधि दो नवंबर तक बढ़ाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस दौरान वाहनों का संचालन खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली मोटर मार्ग से डायवर्ट रहेगा।

उन्होंने बताया कि जानकारी अनुसार, रानीबाग-भीमताल खुटानी-चाफी-पदमपुरी-धानाचूली-शहरफाटक-मोरनौला-देवीधुरा-लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-10) के किमी 23 से 39 तक चाफी से धारी क्षेत्र में डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्व में 20 अक्टूबर तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात बंद रखने की अनुमति दी गई थी।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही, गांधी जयंती और दशहरा पर्व के दौरान यातायात दबाव तथा भारी एवं लोडेड वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध के कारण निर्माण सामग्री की आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके चलते निर्धारित अवधि में डामरीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका। मार्ग पर शेष कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता को देखते हुए अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अनुरोध पर 20 अक्टूबर से दो नवंबर तक सुबह 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक यातायात बंद रखने की स्वीकृति प्रदान की है। इस अवधि में खुटानी-भवाली-रामगढ़-भटेलिया-धानाचूली (राज्य मार्ग संख्या-64) मोटर मार्ग से वाहनों की आवाजाही डायवर्ट रहेगा।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें