उपेक्षा से रसातल में जा रहा लोहाघाट डिपो, चंडीगढ़, कानपुर, धारचूला समेत कई रूटों की सेवा बंद

खबर शेयर करें -

लोहाघाट, प्रेस 15 न्यूज। कभी यात्रियों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाला लोहाघाट रोडवेज डिपो आज बसों की कमी से जूझ रहा है।

इस समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी से मॉडल जिले के टनकपुर और लोहाघाट डिपो के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने स्पेयर पार्ट्स की कमी दूर करने और संविदा चालकों-परिचालकों की सेवाएं सुचारु करने पर भी बल दिया।

Ad

प्रबंध निदेशक ने आश्वस्त किया कि दोनों डिपो में बसों की कमी और स्पेयर पार्ट्स की आपूर्ति जल्द पूरी की जाएगी। संविदा कर्मियों की सेवाओं में सुधार के लिए भी प्रयास जारी हैं।

दूसरी ओर, रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महिपाल सिंह का कहना है कि कर्मचारी वर्षों से समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की मांग उठा रहे हैं, पर अब तक सुनवाई नहीं हुई। विभागीय उपेक्षा के चलते लोहाघाट डिपो की हालत लगातार खराब होती जा रही है।

उन्होंने बताया कि डिपो में कुल 59 बसें हैं, लेकिन सिर्फ 31 ही संचालन में हैं। इनमें भी 9 बसें 5 लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी हैं। बसें न होने से चंडीगढ़, कानपुर, सिमलखेत, पंचेश्वर, दिगालीचौड़, रौंसाल, डीडीहाट और धारचूला जैसे रूटों पर बस सेवा बंद कर दी गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।

(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें