ध्यान दें 🚥 28 जनवरी को हल्द्वानी में ट्रैफिक डायवर्जन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। 28 जनवरी को भगवान शिव कथामृत कलश यात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी ट्रैफिक डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान सुबह 10 बजे से कलश यात्रा के समापन तक प्रभावी रहेगा। आमजन से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

Ad

कलश यात्रा का रूट

कलश यात्रा एमबी इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर कल्यालपुरा चौराहा , अटल रोड , अटल तिराहा, जेल रोड तिराहा, कालाढूंगी तिराहा, रोडवेज, तिकोनिया चौराहा, डिग्री कॉलेज तिराहा, कल्यालपुरा चौराहा होते हुए पुनः एमबी इंटर कॉलेज पहुंचेगी।

यातायात प्रतिबंध व डायवर्जन

दोनहरिया तिराहा से एमबी इंटर कॉलेज की ओर आने वाले सभी वाहनों का प्रवेश सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

जगदंबा नगर पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।

तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा की ओर सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

अटल तिराहा से अटल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

जब कलश यात्रा अटल तिराहा से कालाढूंगी तिराहा के मध्य रहेगी, तब मुखानी चौराहा से जेल रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन नहर कवरिंग रोड (काठगोदाम/धान मिल रोड) की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।

जब यात्रा कालाढूंगी चौराहा से डिग्री कॉलेज तिराहा के बीच रहेगी, तब बरेली रोड/रामपुर रोड से आने वाले वाहन गांधी इंटर कॉलेज तिराहा अथवा आईटीआई तिराहा से डायवर्ट होकर कैंसर अस्पताल तिराहा मुखानी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

कलश यात्रा मार्ग के बीच पड़ने वाले सभी कटों से किसी भी प्रकार के वाहन को मुख्य मार्ग में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

पार्किंग व्यवस्था

कार्यक्रम आयोजकों के वाहन एमबी इंटर कॉलेज के प्रथम गेट के अंदर एवं कॉलेज मैदान में पार्क किए जाएंगे।

शेष वाहनों की पार्किंग ठंडी सड़क एवं परख इमेजिंग सेंटर में निर्धारित की गई है।

प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यातायात नियमों का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें