ट्रैफिक अलर्ट: (हल्द्वानी) रामगाढ़ पुल क्षतिग्रस्त, 20 जुलाई तक भारी वाहनों की नो एंट्री, रूट प्लान जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/अल्मोड़ा, प्रेस 15 न्यूज। 11 जुलाई को हुई अत्यधिक वर्षा के कारण रामगाढ पुल के बाएं एबटमेंट के डाउनस्ट्रीम की विंग वॉल लगभग 12 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गई है।

राष्ट्रीय राजमार्ग-87 (नया 109) के किमी 31 स्थित रामगाढ़ पुल पर भारी एवं मालवाहक वाहनों के आवागमन पर 20 जुलाई तक प्रतिबंध लगाया गया है।

Ad

वर्तमान में पुल की चौड़ाई लगभग 3.50 मीटर रह गई है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से पुल एवं एप्रोच मार्ग को और अधिक क्षति पहुंचने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्णय लिया गया है। विंग वॉल का मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक भारी एवं मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्जन प्लान

अल्मोड़ा से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन क्वारब–नथुवाखान–रामगाड–भवाली होकर हल्द्वानी जाएंगे।

रानीखेत से हल्द्वानी जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन खैरना–क्वारब–नथुवाखान–रामगढ़–भवाली मार्ग का उपयोग करेंगे।

हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले भारी/मालवाहक वाहन खुटानी होकर तथा शेष वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब होकर अल्मोड़ा जाएंगे।

हल्द्वानी से रानीखेत जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब–खैरना होकर जाएंगे।

नैनीताल/ज्योलीकोट से अल्मोड़ा एवं रानीखेत जाने वाले सभी भारी/मालवाहक वाहन भवाली–रामगढ़–नथुवाखान–क्वारब मार्ग से संचालित किए जाएंगे।

नोट:- गैस, तेल, सेना के वाहन, यात्री वाहन तथा अन्य अति आवश्यक सामग्री लेकर चलने वाले वाहनों को इस डायवर्जन व्यवस्था से मुक्त रखा गया है।

नैनीताल प्रशासन ने सभी भारी एवं मालवाहक वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन प्लान का पालन करें और यातायात निर्देशों का सहयोग करते हुए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें