नैनीताल जिले के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी/नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल जिले के न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी आने के बाद न्यायालय परिसर खाली कर दिए गए। जिला पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय नैनीताल, रामनगर कोर्ट और हल्द्वानी के जजी कोर्ट में तलाशी ली। नैनीताल में बॉम्ब और डॉग स्क्वाड सक्रिय हो गया है।

हल्द्वानी के बार एसोसिएशन अध्यक्ष केके पंत ने बताया कि सरकारी मेल पर संभवतः पाकिस्तान की आईडी में लिखी एक मेल आई। उसमें लिखा है कि “आपके कोर्ट में जज के चैम्बर में 12 आर.डी.एक्स. आई.ई.डी.लगाई गई है, जो जल्द फटेगी। तमिलनाडु में ई.डब्ल्यू.एस.रिजर्वेशन लागू होने से रोकें” दोपहर 12:15 तक सभी को खाली करवा लें। ये मेल 16 फरवरी सवेरे 8:41:53 पर [email protected] की तरफ से To :- [email protected] को आई। जिसमें न्यायालय को उड़ाने की हिंदी और अंग्रेजी में धमकी दी गई।
मेल की जानकारी मिलने के बाद दोपहर सभी न्यायालय खाली हो गए। दोपहर 1:30बजे तक हालात सामान्य नहीं हो सके। इस बीच कोतवाल विजय मेहता और एस.पी. क्राइम मंनोज कत्याल हल्द्वानी कोर्ट परिसर में पहुंचे और न्यायालय परिसर का जायज़ा लिया।कथाकथित मेल में LTTE – Pakistan ISI का भी जिक्र किया गया है। नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम स्क्वाड, डॉग स्क्वाड को सक्रिय कर चारों तरफ छानबीन की गई।

Ad

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें