हल्द्वानी में पकड़ में आए बिजली चोरी के ये 2 इलाके, अब एक्शन की बारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। शहर में एक बार फिर विद्युत विभाग के अफसरों की बिजली चोरों के खिलाफ नींद टूटी है। कांटा डालकर अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करने वालों की वजह से हो रहे राजस्व नुकसान का मामला मंगलवार को कमिश्नर दीपक रावत के कार्यालय में गूंजा। पता चला कि शहर के आजादनगर और गांधी नगर में सबसे ज्यादा लाइन लॉस यानी बिजली का गोलमाल हो रहा है।

जिस पर कमिश्नर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से कहा कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी से कडी कार्यवाही की जाए। बिजली चोरी रोकने के लिए विभागीय एवं विजिलेंस की टीम एक्टिव होकर छापेमारी करे। इसके लिए टीम को हर तरीके से सुरक्षा प्रदान की जायेगी।

Ad

उन्होंने विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता आरसी गुंज्याल को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों मे कर्मचारी काफी समय से तैनात है उनका अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाए साथ ही जो लोग कांटा डालकर अवैध रूप से विद्युत लेते है उनके खिलाफ समय-समय पर चैंकिग अभियान चलाकर एफआईआर की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने कहा बिजली चोरी को रोकने हेतु प्रशासन के द्वारा भी सहयोग किया जायेगा। उन्होंने कहा लाईन लॉस कम करना विद्युत विभाग का मुख्य उददेश्य है ताकि ईमानदार उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत मिले व राजस्व का नुकसान भी रोका जा सकेगा।

विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता गुंज्याल ने बताया कि हल्द्वानी क्षेत्र में सबसे ज्यादा लाईन लॉस आजाद नगर फीडर में 87 प्रतिशत एवं गांधीनगर फीडर में 70 प्रतिशत हो रहा है। इस संबंध में आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें