
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। एंबुलेंस के बाद अब कूड़ा गाड़ी में नशे की सप्लाई पकड़ी गई है। दोनों ही गाड़ियों में कोई शक नहीं करता। बल्कि रास्ता छोड़ता है। लेकिन नशे के सौदागर ये भूल जाते हैं कि मुखबिर नाम का प्राणी भी इस संसार में रहता है। आज ऐसे ही एक नशे के सौदागर भीमताल क्षेत्र से पकड़ में आया है।
भीमताल पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन संख्या UK 04CB 5362 डम्पर नगर निगम का वाहन जिसमें कूड़ा लदा था जो भीमताल से हल्द्वानी की तरफ जा रहा था। वाहन से 159 ग्राम चरस बरामद की गई तथा बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वाहन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर उसके विरूद्द थाना भीमताल में NDPS ACT में अभियोग पंजीकृत किया गया।
साथ ही चरस तस्करी में प्रयुक्त नगर निगम के वाहन UK04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर ) को अभियोग में शामिल कर पुलिस द्वारा सीज किया गया है।
वहीं इस मामले में हल्द्वानी नगर निगम का पक्ष भी सामने आया है। बताया गया है कि कॉम्पैक्टर नगर निगम हल्द्वानी का नहीं है। वह कॉम्पैक्टर नगर पालिका भीमताल का है। ये कॉम्पैक्टर क्लस्टर के लिए नगर निगम हल्द्वानी द्वारा क्रय किया गया था।
इसलिए उसका रजिस्ट्रेशन नगर निगम हल्द्वानी के द्वारा किया गया था। रजिस्ट्रेशन के पश्चात उक्त कॉम्पैक्टर तत्कालीन नगर पंचायत भीमताल को हैंडओवर कर दिया गया था।
अभियुक्त की पहचान
मनोज कुमार (वाहन चालक) पुत्र गोपाल राम निवासी फ्रैन्ड्रस कालोनी, देवलचौड हल्द्वानी उम्र 29 वर्ष।
बरामदगी
159 ग्राम चरस मय वाहन संख्या UK 04CB 5362 काम्पैक्टर (डम्पर)
