ऋषिकेश: ‘वीआईपी’ बेनकाब होने तक नहीं थमेगा आक्रोश, विधायक प्रेमचंद का आवास घेरा, पोस्टर फाड़े

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश, प्रेस 15 न्यूज। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच द्वारा ऋषिकेश के कोयल घाटी क्षेत्र में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के आवास का घेराव किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने दुष्यंत कुमार के पोस्टर को हटाते हुए विरोध जताया।

मंच की कमला पंत ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में न्याय तब तक पूरा नहीं है, जब तक वीआईपी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।

Ad

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री रहते हुए प्रेमचंद अग्रवाल ने तीन वर्ष पहले अंकिता हत्याकांड में वीआईपी को “कमरा” बताकर वीआईपी अपराधियों को बचाने के लिए बयान दिया था।

महिला मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि मंत्री रहते हुए प्रेमचंद अग्रवाल कहते हैं कि वीआईपी कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि कमरा है, जबकि जांच एजेंसी द्वारा मुकदमा दर्ज करते समय वीआईपी को व्यक्ति बताया गया है। उनका कहना था कि इससे साफ होता है कि वीआईपी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंच की उमा भट्ट ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र महिला विरोधी रहा है और देशभर में महिलाओं के शोषण की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

मंच की सदस्य सुजाता पाल ने आरोप लगाया कि एपस्टीन फाइल्स में भाजपा के बड़े नेताओं और उद्योगपतियों के नाम और महाराष्ट्र में महिला आयोग की अध्यक्ष तक पर यौन अपराध जैसे गंभीर आरोप सामने आए हैं। उनका कहना था कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेता शामिल हैं और सरकार उन्हें बचाने में लगी है।

युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि जब तक वीआईपी आरोपी दुष्यंत गौतम और अजय कुमार की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि ऐसे लोगों के पोस्टर लगाकर उनका सम्मान किया जा रहा है।

मंच के सदस्यों ने विधायक आवास के बाहर सड़क पर लगे दुष्यंत कुमार के पोस्टर को फाड़कर हटाया और चेतावनी दी कि इन पोस्टरों को तुरंत हटाया जाए, अन्यथा जनता खुद कार्रवाई करेगी। इसके बाद वहां सभा आयोजित की गई, जिसे पंकज क्षेत्री, ब्रिगेडियर सर्वेश डंगवाल, उषा डोभाल, कनिष्क जोशी और सूरज सिंह नेगी ने संबोधित किया।

घेराव में पद्मा गुप्ता, मंजू बलोदी, विजया नैथानी, हेमलता, सुरेंद्र सिंह नेगी, शांता नेगी, बीना डंगवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें