कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के स्वागत को रामगढ़ ब्लॉक में उमड़े लोग

खबर शेयर करें -

रामगढ़, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड सरकार में शहरी विकास और जलागम मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद रविवार को जब राम सिंह कैड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ ब्लॉक पहुंचे तो स्वागत को क्षेत्रवासी उमड़ पड़े।

यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य के विकास के लिए वह पूरी ताकत से काम करेंगे। विकास कार्यो को तेज करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

Ad

रामगढ़ ब्लॉक के श्यामखेत, गागर, मल्ला रामगढ़, तल्ला रामगढ़, नथुवाखान, ओड़ाखान, दाडीमा आगमन पर भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय जनता ने भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। ढोल नगाडे से कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा का स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पीडब्ल्यूडी भवाली खंड को सुगम में रखा गया है जिस कारण वहा कर्मचारी नहीं आ पा रहे हैं, उसे दुर्गम श्रेणी में करने के लिए जल्दी ही उसका जियो जारी कराया जायेगा।

साथ ही अपनी भीमताल विधानसभा के समस्त मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।जिनकी बदौलत दोबारा विधानसभा में निर्वाचित होकर आज उन्हें प्रदेश मंत्रिमण्डल में कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा उन पर जताए गये विश्वास पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगे। साथ ही मोदी- धामी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखण्ड राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी।

कैड़ा ने कहा कि क्षेत्र की हर समस्या का समाधान हो इस दिशा में कार्य करने का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान जिला मंत्री कुंदन चिलवाल, जिला पंचायत सदस्य ज्योति आर्या, विनोद पाण्डेय, नंदन कोरंगा, हरीश शर्मा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दीवान मेहरा, ग्राम प्रधान कमलेश बिष्ट समेत सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण जन मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें