ध्यान दें: कल किच्छा-पंतनगर मार्ग पर 10 घंटे बंद रहेगा रेलवे फाटक, रेलवे ने जारी की अपील

खबर शेयर करें -

किच्छा/पंतनगर, प्रेस 15 न्यूज। सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी सूचना है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल अंतर्गत किच्छा और पंतनगर रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित शांतिपुरी का समपार संख्या 46/स्पेशल निर्धारित अवधि के लिए बंद रहेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि समपार पर ओवरहॉलिंग और पैकिंग कार्य के चलते 16 अप्रैल 2026 की रात 8 बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक फाटक पूरी तरह से सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा।

Ad

उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग समपार संख्या 47/बी (गोल गेट) निर्धारित किया गया है, जिससे लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

रेल प्रशासन ने अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें