Nainital: पेंशन नहीं मिली तो ध्यान दें! जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताई जरूरी प्रक्रिया

खबर शेयर करें -

नैनीताल, प्रेस 15 न्यूज। समाज कल्याण विभाग नैनीताल ने जिले के पेंशन लाभार्थियों को आधार सीडिंग को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार, जनपद में 13,006 वृद्धजनों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन तथा 103 दिव्यांगजनों को इंदिरा राष्ट्रीय पेंशन प्रदान की जा रही है।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने बताया कि अप्रैल 2026 से भारत सरकार द्वारा उक्त पेंशन का भुगतान आधार बेस्ड पेमेंट के माध्यम से किया जा रहा है। कुछ पेंशनरों के आधार नंबर उनके अन्य बैंक खातों से सीड होने के कारण पेंशन की धनराशि उनके आधार सीड खाते में स्थानांतरित हो गई है। वहीं कुछ पेंशनरों के आधार नंबर उनके पेंशन बैंक खाते से सीड नहीं होने के कारण उन्हें पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है।

Ad

विभाग के मुताबिक ऐसे पेंशन लाभार्थी, जिन्हें अप्रैल, मई और जून 2026 की पेंशन राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल अपने बैंक खाते में आधार सीड करवाएं।

इसके लिए लाभार्थी अपने बैंक खाते को आधार से सीड कराने अथवा नजदीकी इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) में आधार सीडेड खाता खुलवाकर इसकी सूचना संबंधित विकासखंड में तैनात सहायक समाज कल्याण अधिकारी अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी, नैनीताल के कार्यालय में उपलब्ध कराएं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने पेंशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे इस प्रक्रिया को यथाशीघ्र पूरा करें, ताकि पात्र लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान किया जा सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें