महापौर गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी में 35 स्ट्रीट वेंडरों के सपनों में फूंकी जान

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। हल्द्वानी में पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत 35 स्ट्रीट वेंडरों के सपनों को नई दिशा मिली। महापौर गजराज विष्ट की उपस्थिति में नगर निगम सभागार में आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम में लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति एवं वितरण किया गया, जिससे उनके व्यवसाय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की राह आसान होगी।

नगर निगम हल्द्वानी सभागार में आज पीएम स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महापौर गजराज विष्ट की उपस्थिति में विभिन्न बैंकों द्वारा लगभग 35 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत कर वितरित किया गया।

Ad

कार्यक्रम में डॉ. आईपी पन्त ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत तीन श्रेणियों में ऋण उपलब्ध हैं—पहला चरण ₹15,000, दूसरा चरण ₹25,000 और तीसरा चरण ₹50,000। ऋण पर केंद्र सरकार 7% और राज्य सरकार 2% ब्याज पर अनुदान देती है। साथ ही, ₹50,000 का ऋण सफलतापूर्वक चुकाने पर लाभार्थी को ₹30,000 के क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी दी जाती है।

महापौर गजराज विष्ट ने फड़-फेरी व्यवसायियों सहित सभी स्ट्रीट वेंडरों से कहा कि वे इस योजना का लाभ अवश्य लें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर डॉ. जोगेन्द्रपाल सिंह रौतेला, सहायक नगर आयुक्त गजेन्द्र सिंह, उपशाखा प्रबंधक मोहित डसीला, भाषित पाठक, गणेश भट्ट समेत लाभार्थी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें