हल्द्वानी: नीलकंठ हॉस्पिटल में बड़ी शुरुआत: BLK-Max के साथ एडवांस थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस  15 न्यूज। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए नीलकंठ हॉस्पिटल, हल्द्वानी ने बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के साथ मिलकर थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। इस नई पहल से हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को अब जटिल फेफड़ा और छाती से जुड़ी बीमारियों के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

इस ओपीडी सेवा का शुभारंभ बीएलके-मैक्स के थोरैसिक सर्जरी एवं लंग ट्रांसप्लांटेशन विभाग के सीनियर डायरेक्टर डॉ. प्रमोज जिंदल और नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल की मौजूदगी में किया गया।

Ad

डॉ. प्रमोज जिंदल हर महीने के तीसरे गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नीलकंठ हॉस्पिटल में मरीजों को प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप सेवाएं देंगे।

डॉ. जिंदल ने बताया कि फेफड़ों और छाती से जुड़ी जटिल बीमारियों के इलाज में अब आधुनिक तकनीकों जैसे रोबोटिक सर्जरी और वीडियो-असिस्टेड थोराकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) ने क्रांति ला दी है। इन तकनीकों से ऑपरेशन के परिणाम बेहतर होते हैं और मरीज जल्दी स्वस्थ हो पाते हैं। उन्होंने कहा कि समय पर सही इलाज मिलने से मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि थोरैसिक सर्जरी के तहत फेफड़े, चेस्ट वॉल, मीडियास्टिनम और इसोफेगस से जुड़ी नॉन-कार्डिएक सर्जरी की जाती है। इसमें टीबी से जुड़ी जटिलताएं, छाती में पस, सांस की नली का संकरा होना, फेफड़ों से हवा का रिसाव, फेफड़ों के आसपास फ्लूइड जमा होना जैसी समस्याओं के साथ-साथ कैंसर, डायफ्राम हर्निया और अन्य गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है।

नीलकंठ हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. गौरव सिंघल ने कहा कि यह साझेदारी क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इससे स्थानीय मरीजों को एडवांस थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं अपने ही शहर में मिलेंगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

इस नई ओपीडी सेवा के शुरू होने के साथ ही नीलकंठ हॉस्पिटल ने एक बार फिर खुद को क्षेत्र के प्रमुख टर्शियरी केयर सेंटर के रूप में स्थापित किया है, जहां आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के साथ बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें