22 मार्च से IPL 2024 का आगाज: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच पहला मुकाबला, देखें पूरा शेड्यूल

खबर शेयर करें -

IPL 2024: Schedule Highlights: Indian Premier League: CSK vs RCB Announced as Season Opener in Chennai on March 22: नई दिल्ली, प्रेस15 न्यूज। आईपीएल 2024 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल जारी हो चुका है। कुल 17 दिनों में 21 मैच खेल जाएंगे। बीसीसीआई की ओर से बताया गया है कि बाकी के आईपीएल मैचों का शेड्यूल आम चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जारी किया जाएगा।

पहला आईपीएल मैच चैन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात आठ बजे से होगा। ऐसे में महेंद्र सिंह धौनी और फाफ डु प्लेसिस के बीच दिलचस्प मुकाबले पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकी हुई हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, इस बार क्रिकेट फैंस को एक दिन में दो मैच देखने का रोमांच मिलेगा। शाम के मुकाबले का समय 7 बजकर 30 मिनट और दोपहर के मैच का समय 3 बजकर 30 मिनट रखा गया है। बताते चलें कि आईपीएल 2023 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर अपने नाम किया था। जबकि आईपीएल 2008 का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 2024 में क्रिकेट का ये दिलचस्प खिताबी मुकाबला किस टीम के नाम रहेगा।

ये है आईपीएल 2024 के शुरुआती 21 मैचों का शेड्यूल

1. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 22 मार्च, चेन्नई, रात 8.00 बजे

2. पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 23 मार्च, मोहाली, दोपहर 3: 30 बजे

3. कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 23 मार्च, कोलकाता, शाम 7.30 बजे

4. राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 24 मार्च, जयपुर, दोपहर 3: 30 बजे

5. गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस, 24 मार्च, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे

6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, 25 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

7. चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 26 मार्च, चेन्नई, शाम 7.30 बजे

8. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, 27 मार्च, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

9. राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 28 मार्च, जयपुर, शाम 7.30 बजे

10. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 29 मार्च, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

11. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स, 30 मार्च, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

12. गुजरात टाइटन्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 31 मार्च, अहमदाबाद, दोपहर 3.30 बजे

13. दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 31 मार्च, वाइजैग, शाम 7.30 बजे

14. मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, 1 अप्रैल, मुंबई, शाम 7.30 बजे

15. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, 2 अप्रैल, बेंगलुरु, शाम 7.30 बजे

16. दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 3 अप्रैल, वाइजैग, शाम 7.30 बजे

17. गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स, 4 अप्रैल, अहमदाबाद, शाम 7.30 बजे

18. सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, 5 अप्रैल, हैदराबाद, शाम 7.30 बजे

19. राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 6 अप्रैल, जयपुर, शाम 7.30 बजे

20. मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 7 अप्रैल, मुंबई, दोपहर 3.30 बजे

21. लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 7 अप्रैल, लखनऊ, शाम 7.30 बजे

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं