
हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इन दिनों शादी का सीजन है। ऐसे में शाम होते ही सड़क पर नशेड़ियों का काफिला भी निकल पड़ा है। नशे में धुत होकर लोग न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं।
नशे में धुत स्कार्पियो चालक के नैनीताल रोड पर चैकिंग के दौरान पुलिस से बचने के प्रयास में भोटिया पड़ाव चौकी इंचार्ज बाल बाल बचे। फुर्ती दिखाते हुए अनिल कुमार पीछे हटे, इस दौरान नीचे गिरने से उनके हाथ में चोट आई है।
घायल चौकी इंचार्ज अनिल कुमार उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे चेकिंग के दौरान हुआ।
पुलिस के मुताबिक, चालक रक्षित हर्बोला पुत्र दिनेश चंद्र हर्बोला, निवासी नीलांचल कॉलोनी फेस 3 डहरिया नशे में धुत होकर स्कार्पियो UK04AK9211 दौड़ा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए सीज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल करवाया गया।









