हल्द्वानी: दफ्तर को समझा बार! सुबह-सुबह चढ़ाकर पहुंचा बाबू, छापा पड़ा तो उतर गया सारा नशा, सीधा सस्पेंड

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। सरकारी कुर्सी का जिम्मा, लेकिन हालात ऐसे कि होश भी साथ नहीं। हल्द्वानी में प्रशासनिक सख्ती के बीच एक कार्यालय सहायक सुबह-सुबह नशे में टल्ली होकर दफ्तर पहुंच गया। शिकायत सही निकली तो सिटी मजिस्ट्रेट के छापे में उसकी सारी ‘हकीकत’ सामने आ गई और मौके पर ही कार्रवाई की तलवार चल गई।

शहर में प्रशासन ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हाइडिल विभाग के काठगोदाम स्थित सेकेंडरी वर्क डिवीजन कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने औचक छापा मारा।

Ad

छापेमारी के दौरान कार्यालय सहायक दीपक बोरा नशे की हालत में पाए गए। बताया जा रहा है कि उनके खिलाफ शराब पीकर ड्यूटी पर आने की शिकायत प्रशासन को मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच के दौरान स्थिति स्पष्ट होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ने कर्मचारी को जमकर फटकार लगाई और तत्काल निलंबन के निर्देश दे दिए। नशे की पुष्टि के लिए उन्हें मेडिकल परीक्षण हेतु बेस अस्पताल भेजा गया।

इस कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि सरकारी दफ्तरों में लापरवाही और अनुशासनहीनता अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भी नियम तोड़ेगा, कार्रवाई सीधे दरवाजे पर मिलेगी।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें