बड़ी खबर: हल्द्वानी में गजराज सिंह बिष्ट होंगे बीजेपी के मेयर दावेदार, धरे रह गए पांच नेताओं के अरमान

Ad
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने हल्द्वानी के मेयर दावेदार के तौर पर गजराज सिंह बिष्ट के नाम पर मोहर लगा ही दी। अब गजराज सिंह बिष्ट का सीधा मुकाबला कांग्रेस के मेयर दावेदार ललित जोशी से होगा। हालाकि मेयर बनने को चुनावी मैदान में निर्दलीय दावेदारों ने भी ताल ठोकी है।

भाजपा ने छह मेयर दावेदारों की पहली सूची रविवार दोपहर जारी कर दी थी। हल्द्वानी नगर निगम समेत पांच नगर निगमों के दावेदारों के नामों का इंतजार था।

बात अगर हल्द्वानी की करें तो भाजपा के लिए गजराज सिंह बिष्ट का नाम फाइनल करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ था। ऐसे में अब जब गजराज सिंह बिष्ट का नाम फाइनल हो गया है तो भाजपा में मेयर बनने का सपना देख रहे जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, प्रमोद तोलिया, कौश्तुभानंद जोशी, महेंद्र अधिकारी और नवीन वर्मा को झटका लगा है। कांग्रेस पृष्ठभूमि के नवीन वर्मा और मोहन गिरी गोस्वामी का एन चुनाव से पहले भाजपा के सदस्य बने थे।

हालाकि अब गजराज के समर्थक कह रहे हैं कि जब गजराज को ही टिकट देना था क्यों पार्टी के धुरंधरों ने ओबीसी से सामान्य सीट करवाई? फिलहाल गजराज सिंह बिष्ट के घर ढोल नगाड़ों की आवाज और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
2
+1
0
+1
0
+1
2
Ad Ad Ad Ad Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें