दूध की गुणवत्ता से खाद्य सुरक्षा तक… ISO टीम ने परखा आंचल दुग्ध संघ का हर पहलू

खबर शेयर करें -

लालकुआं, प्रेस 15 न्यूज। नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (ISO) की ऑडिट टीम ने वार्षिक निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और उत्पादन प्रक्रियाओं का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विस्तृत मूल्यांकन किया।

ISO ऑडिट टीम के अधिकारी पी. राजेश एवं चंद्रमोहन के प्रशासनिक भवन पहुंचने पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा तथा प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर ऑडिट प्रक्रिया का शुभारंभ किया गया।

Ad

निरीक्षण के दौरान टीम ने दूध संग्रहण, प्रोसेसिंग, पाश्चुरीकरण, पैकेजिंग और वितरण से जुड़ी सभी प्रमुख प्रक्रियाओं का गहन निरीक्षण किया। साथ ही तापमान नियंत्रण प्रणाली, उत्पादन इकाइयों की स्वच्छता, मशीनों के रखरखाव, प्रयोगशाला में गुणवत्ता परीक्षण की व्यवस्था तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की भी विस्तार से समीक्षा की।

ऑडिट टीम ने गुणवत्ता नियंत्रण रिपोर्ट, रखरखाव अभिलेख, दैनिक संचालन से जुड़े दस्तावेज तथा अन्य आवश्यक रिकॉर्ड का परीक्षण किया। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, प्लांट परिसर की स्वच्छता व्यवस्था तथा पूर्व में दिए गए सुझावों पर की गई सुधारात्मक कार्रवाइयों का भी मूल्यांकन किया।

निरीक्षण के उपरांत टीम ने गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से प्लांट में पारदर्शी विंडो डोर लगाए जाने सहित कुछ आवश्यक सुधारात्मक सुझाव एवं निर्देश दिए।

इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक ने ऑडिट टीम को दुग्ध संघ की गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, खाद्य सुरक्षा उपायों तथा उत्पादन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान दुग्ध संघ के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ISO का यह वार्षिक ऑडिट दुग्ध संघ की गुणवत्ता, पारदर्शिता और उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें