पहले अजय भट्ट अब अनिल बलूनी के हाथों को मजबूत बनाया, भाजपा के महेंद्र अधिकारी में कुछ तो बात है

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। इन दिनों देशभर के साथ साथ उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव का प्रचार प्रसार जोरशोर से चल रहा है।

बात अगर भारतीय जनता पार्टी की करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार 400 पार का नारा बुलंद हो रहा है। ऐसे में इस लक्ष्य को पाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

अब नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और नवीन मंडी हल्द्वानी के डायरेक्टर रहे महेन्द्र अधिकारी को ही ले लीजिए। महेंद्र अधिकारी ने अभी कुछ दिन पहले ही नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के हाथ मजबूत किए थे तो अब उन्होंने पौड़ी से प्रत्याशी अनिल बलूनी की ताकत में इजाफा कर दिया है।

दरअसल, कुछ दी पहले ही कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा हुए भाजपा में शामिल हुए थे। देहरादून में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। महेश शर्मा को भाजपा में शामिल कराने में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष और नवीन मंडी हल्द्वानी के डायरेक्टर रहे महेन्द्र अधिकारी की विशेष भूमिका रही।

वही, अब रामनगर निवासी अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और बसपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुके रामनगर के प्रमुख कारोबारी एवं समाजसेवी हेम भट्ट ने भाजपा का दामन थाम लिया है। हेम भट्ट को उनके कई समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल कराने के श्रेय भी महेंद्र अधिकारी को ही जाता है।

भाजपा के अंदरूनी सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव में 400 पार के लक्ष्य में अपना सहयोग दे रहे महेंद्र अधिकारी के समर्पित योगदान की चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा तक हो रही है।

अभी लोकसभा चुनाव के मतदान की तारीख यानी 19 अप्रैल में 09 दिन बचे हैं। खबर तो यहां तक है कि महेंद्र अधिकारी ने हर दिन के हिसाब से पार्टी के पांचों लोकसभा प्रत्याशियों को मजबूती देने और जनसमर्थन जुटाने का प्लान तैयार किया है। इसी क्रम में महेंद्र अधिकारी जनाधार और जनता के बीच पकड़ रखने वाले जनप्रतिनिधियों को भाजपा से जोड़ने के मिशन में निकले हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें