जहां जरूरत, वहां गुंजन तिवारी… कालाढूंगी में समाजसेवा की नई पहचान

खबर शेयर करें -

कालाढूंगी, प्रेस 15 न्यूज। समाजसेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि जमीनी कामों से साबित होती है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से समाजसेवी गुंजन तिवारी इसी सोच को साकार कर रहे हैं।

कभी सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, कभी जरूरतमंदों को ब्याज मुक्त ऋण देकर स्वरोजगार से जोड़ना, तो कभी गांव-गांव स्वास्थ्य शिविर और युवाओं को खेलों के जरिए नशे से दूर रखने की पहल गुंजन तिवारी लगातार समाज के हर वर्ग के लिए काम कर रहे हैं।

Ad

शिक्षा के साथ बच्चों के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देते हुए समाजसेवी गुंजन तिवारी ने पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतापपुर और शहीद ध्यान सिंह बसेड़ा राजकीय इंटर कॉलेज, प्रतापपुर-चकलुवा में विद्यार्थियों के लिए वाटर फिल्टर उपलब्ध कराए।

गुंजन तिवारी का मानना है कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब बच्चों को स्वस्थ वातावरण और स्वच्छ पेयजल भी मिले। इसी सोच के साथ वह लगातार क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में वाटर फिल्टर लगवा रहे हैं, ताकि छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके और वे जलजनित बीमारियों से सुरक्षित रह सकें।

वाटर फिल्टर वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान किशोर देऊपा, विद्यालय के प्रधानाचार्य कौस्तुभ चंद्र जोशी और गिरीश पढ़लानी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

लेकिन गुंजन तिवारी की समाजसेवा केवल यहीं तक सीमित नहीं है। पुष्पा मेमोरियल फाउंडेशन के माध्यम से वे क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने का काम कर रहे हैं। गांव-गांव निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मुहिम भी लगातार जारी है।

युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए फाउंडेशन द्वारा वॉलीबॉल और अन्य खेल सामग्री वितरित की जा रही है, ताकि युवा खेलों की ओर आकर्षित हों। इसके साथ ही युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों से जोड़ने के लिए भी विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गुंजन तिवारी केवल वादे नहीं करते, बल्कि जमीनी स्तर पर लगातार काम करके लोगों का विश्वास जीत रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और युवा कल्याण जैसे क्षेत्रों में उनकी सक्रियता ने उन्हें कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में एक मजबूत सामाजिक पहचान दिलाई है और वे लोगों के बीच उम्मीद की नई किरण बनकर उभर रहे हैं।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें