NEET पेपर लीक पर UKD-USF का गुस्सा फूटा… हल्द्वानी में किया जोरदार प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध की आग अब उत्तराखंड तक पहुंच गई है।

हल्द्वानी में उत्तराखंड स्टूडेंट फ्रंट (USF) और उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

Ad

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल की छात्र इकाई उत्तराखंड स्टूडेंट फ्रंट (USF) ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। साथ ही नीट पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई।

उत्तराखंड स्टूडेंट फ्रंट के बैनर तले आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवाओं और छात्र नेताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से लाखों मेहनती छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान, जिला महामंत्री उत्तम सिंह बिष्ट, USF के केंद्रीय अध्यक्ष नीरज बिष्ट, कुलदीप सिंह बोरा, मोहन सिंह नेगी, चन्दन लोधीयाल, रवि वाल्मीकि, राजीव लोचन, श्याम सिंह नेगी, गौरव जोशी, प्रज्वल नेगी, रवि कन्याल, सोनू तिवारी, प्रदीप गहतोड़ी, सुजल पवार, आदित्य भट्ट, बच्ची सिंह बिष्ट, हरीश मेवाड़ी, अशोक सिंह बोरा और अंशु खत्री सहित अनेक युवा उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें