नैनीताल: भूमाफिया ने दबाई थी 25 नाली जमीन, धारी की भगवती देवी के लिए देवदूत बने डीएम रयाल

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। भूमाफिया के कब्जे में फंसी 25 नाली पैतृक जमीन के लिए लंबे समय से न्याय की गुहार लगा रहीं भगवती देवी की आवाज आखिरकार जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तक पहुंची। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई।

शिकायत सही पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 25 नाली जमीन को कब्जामुक्त कराया और भगवती देवी को उनका हक वापस दिला दिया। कार्रवाई से जहां पीड़िता को राहत मिली, वहीं भूमाफिया के खिलाफ प्रशासन की सख्ती का स्पष्ट संदेश भी गया।

Ad

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की संवदेनशील पहल और त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप विकास खण्ड धारी के ग्राम कौल निवासी भगवती देवी पत्नी स्व0 दीवान राम की लगभग 25 नाली भूमि भूमाफिया के अतिक्रमण से कराई मुक्त।

भगवती देवी के पैत्रिक भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा लम्बे समय से अवैध कब्जा किया गया था। कई बार गुहार लगाने के बाद उन्हें न्याय नहीं मिला।

उन्होंने उक्त मामले की समस्या के बारे में जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल को अवगत कराया। जिलाधिकारी द्वारा मौके पर राजस्व टीम को स्थल पर भेजकर जांच कराई। जांच में उक्त प्रकरण में सत्यता पाई गई।

जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त टीम ने कार्यवाही करते हुए 25 नाली भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर कब्जा भगवती देवी को सौंपा।

जिलाधिकारी ने कहा कि गरीब, असहाय और पीड़ित लोगों की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा ऐसे मामलों में कठोर कार्यवाही की जायेगी ताकि आमजन को समय से न्याय मिल सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0

Ad

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें