सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नहीं हल्द्वानी से लौट जाएंगे रक्षामंत्री, संशोधित कार्यक्रम जारी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 21 मार्च को हल्द्वानी दौरे को लेकर शासन प्रशासन मुस्तैदी से जुटा है। इस बीच रक्षा मंत्री का संशोधित कार्यक्रम जारी हुआ है।

पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री को सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के समारोह में शामिल होना था, लेकिन अब वो वहां नहीं जाएंगे। सिर्फ हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित धामी सरकार के चार साल वाली जनसभा को संबोधित करेंगे।

Ad

जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया है कि माननीय रक्षा मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह 21 मार्च, 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

उनके संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, रक्षा मंत्री 21 मार्च को पालम एयरपोर्ट दिल्ली से पूर्वाह्न 11:10 पर प्रस्थान कर दोपहर 12:10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट उधमसिंह नगर पहुंचेंगे। वहॉं से 12:20 बजे हैलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 12:40 पर आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे।

और आर्मी हेलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर 12:55 बजे एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी पंहुचेंगे जहां उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात माननीय रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से अपराह्न 2:15 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराह्न 02:55 बजे पंतनगर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे। वहॉं से अपराह्न 3:25 पर दिल्ली को प्रस्थान करेंगे।

इससे पहले आज सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने भी हल्द्वानी पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें