मुख्यमंत्री धामी आज कोटाबाग भ्रमण पर, कालाढूंगी विधानसभा को देंगे सौगात

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 दिसंबर 2025 (रविवार) को नैनीताल जिले के कोटाबाग भ्रमण पर पहुंच रहे हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री प्रातः 9:40 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:35 बजे राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके पश्चात वह कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 10:55 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग पहुंचेंगे।

Ad

यहां माननीय मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे तथा घोड़ा लाइब्रेरी पहाड़ पछयाण महोत्सव-2025 में भी प्रतिभाग करेंगे।

तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 1:00 बजे पीएम श्री राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज, कोटाबाग से कार द्वारा राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से हेलीकॉप्टर द्वारा देहरादून के लिए रवाना होंगे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें