
चंपावत, प्रेस 15 न्यूज। 48 महिलाओं समेत 329 पीआरडी जवानों ने आज अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार तीन दिनी कार्य बहिष्कार का अल्टीमेटम देने के बाद अपना आंदोलन शुरू कर दिया है।
समान कार्य के लिए समान वेतन एवं 365 दिन नियमित ड्यूटी दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे इन जवानों ने सरकार को एहसास कर दिया है कि उनके न होने से पूरी व्यवस्था कैसे चरमरा गई है।आज जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय के बाहर सभी पीआरडी जवानों ने धरना प्रदर्शन कर अपनी एकता का प्रदर्शन किया।
पीआरडी जवान हित संगठन के अध्यक्ष भैरव जोशी का कहना है कि वह शौकिया तौर पर आंदोलन नहीं कर रहे हैं बल्कि उनकी पीड़ा यह है कि वह कैसे ₹650 प्रतिदिन के हिसाब से कार्य करते हुए अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे होंगे।
धरना स्थल में विनोद सिंह ,जीवन कापरी ,अनीता महर, सुनीता मेहता, दीपक मेहता ने भी अपने विचार रखें। अध्यक्ष जोशी ने बताया कि आज देहरादून मै मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्य सचिव द्वारा संगठन के प्रांतीय नेतृत्व से इस संबंध में विचार विमर्श किया जाना है। उसके बाद आगे का कदम उठाया जाएगा।
(लोहाघाट से वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)











