कोसी नदी के बहाव से चार जिंदगियां बचा लाए SDRF और नैनीताल पुलिस के जांबाज, जानिए देवदूतों के नाम

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी, प्रेस 15 न्यूज। उत्तराखंड में इन दोनों भारी बारिश का दौर जारी है। आज और कल नैनीताल जिले में भारी बारिश का अलर्ट भी है। ऐसे में नदी नाले उफान पर हैं।

इस बीच आज दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली कि गांव नौण, पट्टी धनियाकोट में पहडीया क्षेत्र के पास चार युवक कोसी नदी में फंसे हैं। जिसके बाद तत्काल स्थानीय लोगों के साथ एसडीआरएफ, खैरना पुलिस और राजस्व पुलिस रेस्क्यू अभियान में जुट गई।

करीब 03 घंटे के रेस्क्यू के बाद चारों लोगों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया।  जिसके बाद चारों युवाओं ने रेस्क्यू टीम को दिल से थैंक्यू बोलकर अपने गंतव्य को प्रस्थान किया। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि एसडीआरएफ, नैनीताल पुलिस और राजस्व पुलिस क्यों सबसे अलग है।

इनके लिए देवदूत बने नैनीताल पुलिस और SDRF के जवान

1- शिवम् जायसवाल पुत्र श्री राम शरण निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष

2- विवेक बिष्ट पुत्र कैलाश बिष्ट निवासी धारी खैरनी बेतालघाट उम्र 12 वर्ष

3- विपांशु रावत पुत्र गोपाल सिंह निवासी द्वारिका दिल्ली उम्र 20 वर्ष

4- रोहित बिष्ट पुत्र प्रेम सिंह निवासी नो गाँव काकड़ीघाट भवाली उम्र 18 वर्ष

एसडीआरएफ के जांबाजों को जानिए

1- निरीक्षक राजेश जोशी

2- हेड कांस्टेबल नवीन सिंह कुंवर

3- कांस्टेबल प्रेम सिंह

4- कांस्टेबल संतोष सिंह

5- कांस्टेबल नीरज परगई

6- कांस्टेबल सोहन चौबे

7- होमगार्ड विक्रम सिंह

8- होमगार्ड रोहित कुमार

नैनीताल पुलिस के जांबाजों को जानिए

1- उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार चौकी प्रभारी खैरना

2- कानि. प्रयाग जोशी चौकी खैरना

 

देखें रेस्क्यू का वीडियो

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें