भीमताल: विकास भवन में REAP समीक्षा बैठक, MIS एंट्री शीघ्र पूर्ण करने पर जोर

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे की अध्यक्षता में REAP अंतर्गत ब्लॉक एवं CLF स्तर की MIS अपडेटेशन कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा MIS कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद के सभी 8 ब्लॉकों तथा प्रत्येक CLF स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर विकास भवन में उपस्थित होकर लंबित MIS एंट्री कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए।

Ad

उन्होंने कहा कि MIS कार्यों की गुणवत्ता, शुद्धता और समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं की प्रगति का अद्यतन एवं सटीक विवरण समय पर उपलब्ध हो सके।

बैठक में सहायक परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल, डीपीएमयू REAP स्टाफ सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें