भीमताल: फिर घसीट ले गया गुलदार पहाड़पानी के एक परिवार की खुशियां

खबर शेयर करें -

भीमताल, प्रेस 15 न्यूज। एक बार फिर वन्यजीव के हमले में पहाड़ की मातृशक्ति को जान गंवानी पड़ी है। फिर वही ग्रामीणों का गुस्सा और मुआवजे शोर…  इस हृदयविदारक घटना ने पूरे भीमताल क्षेत्र के लोगों को झकझोर दिया है।

धारी ब्लॉक के पहाड़पानी क्षेत्र में आज सुबह घास काटने जंगल जाने की तैयारी कर रही हेमा बर्गली पत्नी गोपाल बर्गली को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया। सूचना पर हर बार की तरह वन और राजस्व विभाग के जिम्मेदार मौके पर पहुंचे और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Ad

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह घात  लगाए बैठे गुलदार ने हेमा बर्गली पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से हेमा अचेत हो गई। और गुलदार हेमा को रगड़ते हुए जंगल की तरफ ले गया। आसपास मौजूद लोगों के हल्ला करने के बाद गुलदार हेमा को तो छोड़ गया लेकिन तब तक हेमा ने प्राण त्याग दिए।

सूचना मिलने पर राजस्व, वन और पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। विधायक राम सिंह कैड़ा भी घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की तैयारी शुरू की। खबर लिखे जाने तक क्षेत्रीय जनता हमलावर वन्यजीवों के आतंक के खिलाफ वन विभाग की कार्यशैली को लेकर गुस्से में धरने पर बैठ गई है।

(वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट ✍️)

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0

संजय पाठक

संपादक - प्रेस 15 न्यूज | अन्याय के विरुद्ध, सच के संग हूं... हां मैं एक पत्रकार हूं

सम्बंधित खबरें